निज़ामाबाद: नदौली गांव में 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के नदौली गांव में रविवार रात 12 वर्षीय अभिनव प्रजापति पुत्र प्रमोद प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजनों को सर्पदंश की आशंका थी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया इसके बाद परिजन उसे गाजीपुर जिले के अमवा स्थित शक्ति माई के दरबार में ले गए थे।