लामटा में जश्न-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, उमड़ी भारी भीड़
बालाघाट पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बालाघाट जिले के लामटा में बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया।
पारंपरिक नारों और कलामों के साथ जुलूस लामटा के प्रमुख मार्गों से होते हुए मस्जिद पहुंचा। आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई।
मस्जिद पहुंचने के बाद नात-ए-पाक, तकरीर और सलातो-सलाम का आयोजन हुआ। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने देश में अमन-शांति, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास के साथ सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।
रिपोर्ट @शिवम असाटी, हलचल 24 न्यूज, बालाघाट
#EidMiladUnNabi #Lamata #Balaghat #MiladUnNabi #Halchal24News