आगरा से बड़ी खबर: नगला इनामी में तीन मकानों में लाखों की चोरी, 22 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
आगरा। कमिश्नरेट आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला इनामी में चोरों ने एक के बाद एक तीन मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने मकानों के ताले तोड़ दिए, जबकि एक मकान की दीवार भी तोड़ने की बात सामने आई है। पीड़ितों के मुताबिक, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कपड़ों समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 22 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र सीताराम, विष्णु पुत्र रामहंस और पप्पू पुत्र छत्रपाल के मकानों में चोरी की वारदात हुई। चोर घरों को खंगालने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक साथ तीन मकानों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी तस्व�
Agra, Agra | Oct 13, 2026