आगरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की छात्राओं से अभद्रता का आरोप!
आगरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बीडी शुक्ला पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वीडियो बनाने पर प्रोफेसर ने एक छात्रा को थप्पड़ भी मार दिया।
वायरल वीडियो में प्रोफेसर को छात्राओं से कहते सुना जा रहा है—
मैं अभी कम बदतमीजी कर रहा हूं, ऐसी तैसी तुम्हारी।"
मामले को लेकर NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने प्रोफेसर के कथित व्यवहार के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
अब सवाल यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है?
#Agra #AgraUniversity #BreakingNews #NSUI #NewsTimeAgra
Agra, Agra | Nov 23, 2026