केरल में बड़ा हादसा टला! बेकाबू कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचीं 5 जिंदगियां
केरल के तिरुवनंतपुरम में अचानक एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी।
हादसे के वक्त दुकान के सामने चार महिलाएं खड़ी थीं। इनमें एक महिला की गोद में मासूम बच्चा भी था। कार की टक्कर से पहले ही सभी महिलाएं बाल-बाल बच गईं।
हादसे में किसी महिला या बच्चे को चोट नहीं आई, जबकि कार में सवार एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, वरना कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं।
#Kerala #Thiruvananthapuram #Accident #ViralVideo #NewsTimeAgra
Agra, Agra | Nov 23, 2026