मझोली: मझौली तहसीलदार ने राजस्व प्रकरणों के निपटारे में तेज़ी लाने के लिए तहसील कर्मचारियों को दिए निर्देश
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे तहसील कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए और इनमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।