कुलपहाड़: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या के विरोध में कुलपहाड़ के अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
)। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से आक्रोशित कुलपहाड़ के अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आदेश सिंह सागर को सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।