सिमडेगा: सिमडेगा में सेना विजय दिवस पर 1971 युद्ध के वीर योद्धाओं और वीर नारियों का सम्मान
सिमडेगा: वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिमडेगा के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर 2 बजे नगर भवन में 1971 भारत–पाक युद्ध की विजय की स्मृति में सेना विजय दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वीर योद्धाओं, वीर नारियों व बुजुर्ग वेटरन्स को सम्मानित किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह मुख्य अतिथि रहीं।