सिमडेगा: जमडांड गांव में गोंड अजजा उत्थान परिषद की बैठक, समाज की सशक्तता पर हुई चर्चा
सिमडेगा: बीरू पंचायत के जमडांड गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे गोंड अजजा उत्थान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धानंद बेसरा तथा परिषद के जिला अध्यक्ष बजरू मांझी शामिल हुए। श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और परंपराओं के संरक्षण व दस्तावेज दुरुस्ती पर जोर दिया।