सिमडेगा: जिला परिषद बोर्ड की बैठक में गांवों के विकास पर बनी रूपरेखा
सिमडेगा: जिला परिषद सभागार में मंगलवार को 11 बजे जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन की अध्यक्षता में गांवों के समृद्ध विकास पर चर्चा की गई। जल मीनार, डाक बंगला, बस स्टैंड व दुकानों सहित योजनाओं की समीक्षा कर समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 15वीं वित्त राशि से विकास में तेजी की बात कही गई।