सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण
सिमडेगा: मंगलवार को सुबह 10 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में भैया-बहनों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण पुलिस कराटे कोच मनीष कुमार मिश्रा व नेशनल जज राम नायक ने दिया। बच्चों को सरल व प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकें सिखाई गईं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।