मंडला: चिलमन चौक में अव्यवस्थित ऑटो संचालन से परेशानी, पुलिस और ऑटो चालक के बीच विवाद, कोतवाली पुलिस ने किया हस्तक्षेप
Mandla, Mandla | May 21, 2026 शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल चिलमन चौक पर गुरुवार दोपहर दो बजे यातायात व्यवस्था को लेकर एक ऑटो चालक और पुलिस कर्मी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।