गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध मेडिकल की व्यवस्था पर डीएम सख्त, 6 हॉस्पिटल व हेल्थ मैनेजरों का वेतन रोकने का निर्देश
गया डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार की दोपहर 2 बजे मगध मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवा, डॉक्टरों की उपस्थिति, भोजन, प्रकाश और जलजमाव की स्थिति देखी। सफाई में कमी मिलने पर सभी छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन बंद करने का निर्देश दिया। डीएम ने 10 दिनों में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।