देहरादून में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरी घायल।
देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैनल रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित i20 कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं डोईवाला निवासी श्रीमती नैना राजपूत (26 वर्ष) को तत्काल मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की शिकार हुईं एक अन्य महिला श्रीमती निधि कश्यप का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Cainalroad #viralvideo