निर्माणाधीन भवन में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना में शामिल एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया माल हुआ बरामद
घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को किया सीज*
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक: 01-08-26 को वादी श्री देवांशु भट्ट पुत्र श्री एसपी भट्ट निवासी अजबपुर कला द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके कालिंदी एंक्लेव में निर्माणाधीन मकान से रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन, हैमर मशीन तथा फ्लड लाइट आदि सामान चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 160/26 धारा 305(ए)/331 (2)/317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अनावरण हेतु की गई कार्यवाही
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसन्त विहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 21/08/2026 को हरबंसवाला टी स्टेट बैरियर से चेकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त उदय कुमार को घटना में चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में बरामद माल को अभियुक्त बेचने की फिराक में अन्यत्र ले जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध अलग अलग थानों में कुल 05 अभियोग पंजीकृत हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
उदय कुमार पुत्र अमित साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला वसंत विहार, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी:*
1- वेल्डिंग मशीन - 01
2- ग्राइंडर मशीन- 01
3- कटर मशीन - 01
4- हैमर मशीन - 01
5- फ्लड लाइट -01
6- घटना में प्रयुक्त स्कूटी
अपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 - 169/22 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
2- मु0अ0सं0 - 175/22 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
3- मु0अ0सं0 - 111/23 धारा 25/4 एक्ट
4- मु0अ0सं0 - 219/23 धारा 380/411 भादवि
5- मु0अ0सं0 - 160/26 धारा 305(ए)/331 (2)/317(2) बीएनएस
पुलिस टीम
1- उ0नि0 सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरा नगर
2- हे0कां0 जितेंद्र
3- का0 अनुज
4- का0 हेमवती नंदन बहुगुणा