प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह 8.30 बजे से यूपी बोर्ड की हाईस्कूलऔर इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हुई । कुल 166 केंद्रों पर 1,02,983 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने 8 सचल दल और 5 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।डीएम शिव सहाय अवस्थी के अनुसार,अति संवेदनशील केंद्रों पर पैनी नजर रहेगी ताकि पारदर्शिता और सुचिता बनी रहे।