सोशल मीडिया पर इरास ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के वीडियो वायरल ?
आंखें बंद करके बैठी है सरकारी मशीनरी की चुप्पी ?
लोग तरह-तरह के लिख रहे हैं कमेंट
रायला : गोपाल लाल वैष्णव भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील की ग्राम पंचायत ईरास के भीतर सार्वजनिक स्थानों के निर्माण स्वच्छता मिशन के भुगतान पौध रोपण और नर्सरी में सुरक्षा के हुए काम घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले 1 महीने से वीडियो वायरल हो रहे है ?
सोशल मीडिया हैंडलर ने सबूत के साथ वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर डाल रखे हैं जिस पर लोग इरांस ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार कई वीडियो अपलोड किये है. जिसकी सच्चाई जान कर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है. प्रशासन प्रशासन मौन बैठा हुआ है इसका मतलब यह है कि पंचायत में भ्रष्टाचार तो हुए हैं लेकिन इन भ्रष्टाचारों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं.
हाल ही में मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट सरपंचों के खिलाफ कार्यवाही की है जिसमें कई जिलों के सरपंचों भूमिगत हो गए हैं या बीमारी का बहाना लेकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.