बेतिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हर वोट के साथ एक पौधा’ का संकल्प, बेतिया में निकली जागरूकता पदयात्रा
आज 5 जून गुरुवार शाम करीब 6:00 जिला एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन एवं जिला स्वीप कोषांग द्वारा “हर वोट के साथ एक पौधा” संकल्प के साथ मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार द्वारा मतदाता शपथ दिलाकर की गई।