बेतिया: समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु बैठक
आज 5 जून करीब 2बजे समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई जिसमें सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। जेंडर रेसियो, ईपी रेसियो,पोलिंग स्टेशन विवरण और यंग वोटर्स पर चर्चा हुई। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जेंडर रेसियों और यंग वोटर्स पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।