बेतिया: बेतिया में 14 लाख 50 हजार की चोरी, महिला चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगहा गांव में एक घर में घुसकर अज्ञात महिला द्वारा 14 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात 4 और 5 जून की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात महिला रात 10:42 बजे घर की बाउंड्री के पास आकर छिप गई थी।