बेतिया: डमरापुर वार्ड नंबर 9 में जमीनी विवाद, दबंग ने किया जानलेवा हमला, जीएमसीएच में भर्ती
मामला मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर वार्ड नंबर 9 की है जहां कल 4 जून शाम करीब 7:00 बजे पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दबंग पाटीदारों ने पीछे से वार कर एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया स्थानीय लोग और परिजनों के द्वारा उसे स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु बेतिया रेफर कर दिया।