सोरांव: सोरांव पुलिस ने लूटपाट करने वाली टीम का पर्दाफाश किया, चार आरोपियों पर की गई कार्रवाई
सोरांव थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को बिगाहियां के पास गिरफ्तार कर कब्जे से लूटे गए 96,000 रुपये नकद, सफेद व पीली धातु के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पीयूष खेरा, अर्पित जायसवाल ,अनुज वर्मा दीपांशु वर्मा शामिल हैं। जिन पर मंगलवार को कार्रवाई की।