20 देशों के राजदूतों ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शनः राजनयिकों ने शैव साधना के संबंध में जिज्ञासा प्रकट की
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2024 वाराणसी में विभिन्न देशों के राजनयिकों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सभी राजनयिकों एवं उनके परिजनों का श्री विश्वनाथ दुपट्टा एवं प्रसाद द्वारा स्वागत किया गया। दर्शन के बाद राजनयिकों ने मंदिर के सी द्वार के समक्ष फोटो भी खिंचवाया।