अतहर जमाल लारी बसपा उम्मीदवार बनाये गए भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अजय राय के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव,
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2024 वाराणसी लोकसभा सीट से बसपा ने अतहर जमाल लारी को उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी में पार्टी की तरफ से की गई एक बैठक में उनके नाम का एलान किया गया। जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम घरवार ने उनके नाम की घोषणा की। भाजपा ने इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस ने अजय राय को तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है।