मकराना: शहर के बाईपास तिराहे पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, नागरिकों को दी गई कानूनी जानकारी
Makrana, Nagaur | Dec 20, 2024 ताल्लुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष व एडीजे आशा चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को शाम 4 बजे शहर के बाइपास तिराहा पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। जिसमें पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने नागरिकों को कानूनी जानकारी दी। साथ ही 22 दिसंबर को मकराना न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।