ब्यौहारी: घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत
पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकन्दी के साकेत मोहल्ले में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस चुके हैं। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने लाइन शिफ्ट करने की मांग की है।वीडीओ शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया है।