परसवाड़ा: खुरमुंडी बीट के जंगल में 12 वर्षीय नर बाघ का शव मिला, करंट से मौत संदिग्ध; 2 हिरासत में
उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत पूर्व बैहर सामान्य वन परिक्षेत्र की खुरमुंडी बीट के कक्ष क्रमांक 1582 में शनिवार, 7 नवंबर को करीब 12 वर्षीय नर बाघ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई गई है। मामले में वन विभाग ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे गश्त क