तिजारा: भिवाड़ी में सीसीटीवी की दिशा बदलने को लेकर झगड़ा, कई लोग गंभीर घायल, मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Oct 21, 2026 बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवाड़ी में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट कर लहू लुहान कर गंभीर घायल कर दिया। मामले को लेकर इंद्रपाल दायमा निवासी मिलकपुर ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।