बांसगांव: मंगल बाज़ार के पास सवारी उतार रही रोडवेज बस में दूसरी बस के चालक ने पीछे से मारी ठोकर, 27 लोग घायल, एक की मौत
गोरखपुर के गगहा इलाके के मंगल बाजार के पास शुक्रवार की सुबह 11:00 एक बड़ा हादसा हो गया। मंगल बाज़ार के पास महाकुम्भ से वापस आए सवारी को उतार रही रोडवेज बस में पिछे से आ रही रोडवेज बस ने ठोकर मार दिया। दौरान हादसे मे कुल 27 लोग घायल हो गए। इस दौरान मौक़े पर उपस्थित लोगो ने डायल 112 व 108 को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर थाना अध्यक्ष पहुँच गए।