बांसगांव: प्रयागराज में हुई भगदड़ में उनवल के दो लोगों की दबकर मौत, शव पहुंचा उनवल, घटना के बाद परिजन हुए बेसुध
प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 4 की एक वृद्ध महिला व वृध व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 4 के निवासी स्वर्गीय मोतीलाल निषाद की 61 वर्षीय पत्नी नगीना देवी व यही के स्वर्गीय महंगी निषाद के करीब 60 वर्षीय पुत्र पन्ने निषाद के रूप मे हुई।