बांसगांव: मंजूरी गाँव के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार गलत साइड से चल रहा था
गगहा थाना क्षेत्र के मंजूरी गाँव के पास बुधवार की शाम को करीब 5 बजे बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा की बाइक सवार अधेड़ गलत साइड से चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पिपराइच के रहने वाले 50 वर्षीय शंभू सिंह हाटा बाजार की तरफ से अपोजिट साइड से अपनी बाइक से आ रहे थे।