डलमऊ: वजीरगंज मजरे कर्कशा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ मिला बुजुर्ग महिला का शव
डलमऊ के वजीरगंज मजरे करकसा गांव में घर के अंदर बुजुर्ग महिला शांति उम्र 60 वर्ष का खून से लथपथ शव मिला, बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकल रहा था,महिला घर में अकेली रहती, जैसे ही बुजुर्ग महिला के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को लगी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।