डलमऊ: रक्षाबंधन का पर्व कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ कॉलेज में मनाया गया
सोमवार को डलमऊ कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग में रक्षा बंधन पर्व पर छात्र छात्राओ के द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया।छात्राओं ने छात्रों को मिठाई खिलाकर भाइयों के कलाई में राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन दिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।