डलमऊ: मलियापुर कुलाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत,मचा कोहराम
डलमऊ के पूरे लालता मजरे देवली गांव के ईश्वरदीन पुत्र शीतलदीन उम्र लगभग 70 वर्ष रिटायर्ड रेलवे में गैंगमैन थे। ईश्वरदीन साइकिल पर सवार होकर बाजार से घर जा रहे थे तभी मलियापुर कुलाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया