डलमऊ: राजा डलदेव शिक्षा निकेतन के प्रबंधक पर ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप
मामला डलमऊ के पूरे गुरुबक्श सिंह मजरे खलीलपुर गांव का है। जहां पर राजा डलदेव शिक्षा निकेतन का संचालन प्रबंधक राजेंद्र प्रताप के द्वारा किया जाता था। 12 वर्षों से विद्यालय का संचालन न होने से इसका उपयोग प्रबंधक द्वारा भूसा रखने के लिए किया जा रहा है, तथा इसके अतिरिक्त भूमि पर कब्जा कर रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।