डलमऊ: कनहा टावर के पास गंगा स्नान करने आ रहे हैं शधलुओ से भरी पिकप पलटी, 22 लोग घायल
उन्नाव जनपद के मौरावा थाना क्षेत्र से श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर डलमऊ गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे तभी कनहा टावर के पास पिकअप पलट गया। पिकअप पलटने से उस पर सवार 22 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने 4 की हालत ज्यादा गंभीर होने जिला अस्पताल रिफर कर दिया