डलमऊ: कुटिया गांव में मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को पीटा,उपचार जारी
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया गांव के रहने वाले कुलदीप यादव ने दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कुलदीप का कहना है कि ₹5 के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने मुझे मारा पीटा है। जिससे मेरे सर में चोट आई है। डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।