मिशन चबूतरा के तहत चौकीदारों को सक्रिय रहने का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में रविवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में चौकीदारी परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी चौकीदारों से उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें अपने-अपने इलाके में सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण आसूचना संकलन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों की गतिविधियों तथा अवैध कार्यों पर लगातार नजर रखें और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मिशन चबूतरा के तहत चौकीदारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के लिए स्थानीय स्तर पर सजगता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने चौकीदारों को पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।