मकेर: मकेर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी और मासूम पुत्र घायल; छपरा सदर अस्पताल में इलाज जारी
Maker, Saran | Oct 19, 2026 मकेर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गरखा थाना क्षेत्र के कसीना पिपरी गांव निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र माझी के रूप में हुई है। घायलों में पत्नी रिंकू देवी 35 वर्ष और पुत्र हीरालाल कुमार 5 वर्ष शामिल है।