आंवला: आंवला में छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aonla, Bareilly | Nov 11, 2026 आंवला कस्बे में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने एक दंपती के घर में घुसकर मारपीट की और मकान पर ईंट-पत्थर फेंके। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।