हैदरनगर: हैदरनगर में स्वच्छता जागरूकता के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प
हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत सचिवालय सभागार में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत मुखिया जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत के विभिन्न गांवों-टोले में स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।