दमोह: दमोह के बेलाताल में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, राम दरबार सहित कई देव विग्रहों की स्थापना
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 शहर के बेलाताल में धार्मिक उल्लास के साथ आज रविवार की दोपहर करीब 2 बजे से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, भगवान हनुमान, भोलेनाथ और शनि देव की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।