दमोह: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जटाशंकर मंदिर परिसर में श्रमदान, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का 50वां सप्ताह पूरा
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के 50वें सप्ताह में रविवार को सुवह करीब 8 बजे से जटाशंकर मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया गया। कार्यक्रम में जिले के अपर कलेक्टर, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।