दमोह: आयकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर मुदित जैन दमोह पहुंचे, करदाताओं और नियुक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jun 7, 2025 दमोह आयकर विभाग के द्वारा करदाताओं को आयकर कानूनों की सटीक जानकारी प्रदान करने एवं कर प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज शनिवार शाम 4 बजे दमोह शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल मे आयकर अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकारों को सागर जॉइंट कमिश्नर मुदित जैन ने विस्तार से जानकारी दी।