दमोह: खौजाखेड़ी में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों का जानलेवा हमला, महिलाओं समेत दर्जन भर घायल
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 दमोह देहात थाना अंतर्गत आने वाले खौजाखेड़ी से शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच जमीनी विवाद के चलते लोधी समाज के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। कहां सुनी में विवाद इतना बढ़ गया। की लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए और लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों, धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें महिलाओं सहित 12 लोग घायल हुए है।