दमोह: जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज पर पैसों की मांग करने पर चाकू से हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल
Damoh, Damoh | Jun 7, 2025 दमोह जिला अस्पताल में आज शनिवार रात 8 बजे जिला अस्पताल में इलाज कराने आए एक नगर पालिका कर्मचारी के साथ पैसों की मांग करने के बाद पैसे नहीं दिए जाने पर जिला अस्पताल परिसर में ही चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उपचार शुरू कर दिया गया है।