चित्तौड़गढ़ साइबर पुलिस ने बैंक अकाउंट किराए पर देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में State Bank of India के एक संदिग्ध खाते से तीन ट्रांजैक्शन में ₹21.90 लाख के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ। इस खाते से जुड़े ठगी के मामले पिंपरी चिंचवड़, पुणे और चेन्नई में दर्ज मिले।