परसवाड़ा: परसवाड़ा के पेट्रोल पंप पर रात में पहुंचा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई तस्वीर
परसवाड़ा क्षेत्र में इन दिनों बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार, 9 सितंबर की रात करीब 12 बजे परसवाड़ा मुख्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में तेंदुआ पहुंच गया। गनीमत रही कि उस समय पेट्रोल पंप के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। तेंदुए की गतिविधियां पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से व