राजपुर: पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने आदिवासी दिवस को लेकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदिवासी बहुल बलरामपुर जिले में आदिवासी समाज की भावनाओं और अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का प्रदर्शन हुआ, लेकिन इसके बाद भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है।