लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में तीन जगह छापेमारी कर एक शराब तस्कर और 9 शराबी को किया गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 4:38 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में तीन जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया. हलसी थाना क्षेत्र में कोनाग मुसहरी से 2 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले रामजतन मांझी को गिरफ्तार किया गया. हलसी से चार तथा डुमरी मोड़ से पांच शराबी गिरफ्तार हुए.